9th IT9th IT Unit 4

9th IT Unit 4 – Electronic Spreadsheet – Important Question answer 2026

9th IT Unit 4 – Electronic Spreadsheet – Important Question answer 2026

 

आईटी यूनिट 4इलेक्ट्रोनिक स्प्रेडशीट                          [कुल प्रश्न = 2 (5 अंक = 1, 7 अंक = 1) ]

प्रश्न 1 – स्प्रैडशीट क्या है?

उत्तर –  स्प्रैडशीट एक प्रकार का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर होता है जिसका उपयोग डेटा को पंक्तियों (Rows) और स्तंभों (Columns) में व्यवस्थित करने, गणना करने तथा विश्लेषण करने के लिए किया जाता है।

स्प्रैडशीट में डेटा सेल (Cell) में रखा जाता है और विभिन्न फॉर्मूला तथा फंक्शन की सहायता से गणनाएँ की जा सकती हैं।

उदाहरण: Microsoft Excel, LibreOffice Calc।

 

प्रश्न 2 – स्प्रैडशीट और वर्कशीट शीट में क्या अंतर है?

उत्तर – स्प्रैडशीट और वर्कशीट शीट में अंतर –

स्प्रैडशीट (Spreadsheet) वर्कशीट (Worksheet)
यह पूरा एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर या फाइल होती है। यह स्प्रैडशीट फाइल का एक पेज होता है।
इसमें डेटा प्रबंधन, गणना और विश्लेषण किया जाता है। इसमें पंक्तियाँ (Rows) और स्तंभ (Columns) होते हैं जिनमें डेटा दर्ज किया जाता है।
एक स्प्रैडशीट में कई वर्कशीट हो सकती हैं। वर्कशीट स्प्रैडशीट का ही एक भाग होती है।
इसका उपयोग पूरा डेटा व्यवस्थित करने और प्रबंधित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग डेटा को एक पेज में दर्ज करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: Microsoft Excel, LibreOffice Calc उदाहरण: Excel या Calc की Sheet1, Sheet2, Sheet3

 

Vocational IT Courses

प्रश्न 3 – स्प्रेडशीट में सेल रिफरेंसिंग के प्रकारों को समझाइए-

उत्तर Calc में Cell Referencing के प्रकार –

  1. रिलेटिव सेल एड्रेस
  • यह सेल एड्रेस कॉपी-पेस्ट करते समय बदल जाता है।
  • फॉर्मूला नई जगह के अनुसार अपने-आप Adjust हो जाता है।
  • उदाहरण: A1, B2, C3

उदाहरण: अगर फॉर्मूला =A1+B1 को नीचे कॉपी करें तो यह =A2+B2 बन जाएगा।

  1. एबसोल्यूट सेल एड्रेस
  • यह कॉपी-पेस्ट करने पर नहीं बदलता।
  • सेल को फिक्स करने के लिए $ चिन्ह का उपयोग किया जाता है।
  • उदाहरण: $A$1, $B$2

उदाहरण: फॉर्मूला =A1 * $B$1 को कहीं भी कॉपी करें, $B$1 हमेशा वही रहेगा।

  1. मिक्स्ड सेल एड्रेस (Mixed Cell Reference)
  • इसमें Row या Column में से एक फिक्स रहता है और दूसरा बदल सकता है
  • इसमें $ चिन्ह केवल Row या Column में से किसी एक के साथ लगाया जाता है
  • उदाहरण: $A1 या A$1

उदाहरण: यदि फॉर्मूला =$A1+B1 को नीचे कॉपी करें तो यह =$A2+B2 बन जाएगा।
यहाँ Column A फिक्स है, लेकिन Row बदल रही है

 

प्रश्न 4 – स्प्रेडशीट में उपयोग होने वाले बेसिक फ़ंक्शन का सिंटेक्स और उदाहरण दें। (गणितीय / सांख्यिकीय)

उत्तर स्प्रेडशीट में उपयोग होने वाले बेसिक फ़ंक्शन

  1. SUM() – जोड़ करने के लिए

सिंटेक्स  : =SUM(range)

उदाहरण : =SUM(A1:A5) (A1 से A5 तक के सभी मानों को जोड़ता है)

  1. MIN() – सबसे छोटा मान खोजने के लिए

सिंटेक्स  : =MIN(range)

उदाहरण : =MIN(B1:B10) (B1 से B10 तक में सबसे छोटा मान देता है)

  1. MAX() – सबसे बड़ा मान खोजने के लिए

सिंटेक्स  : =MAX(range)

उदाहरण : =MAX(C1:C8) (C1 से C8 तक में सबसे बड़ा मान देता है)

  1. COUNT() – संख्यात्मक मानों की गिनती करता है

सिंटेक्स  : =COUNT(range)

उदाहरण : =COUNT(A1:A10) (A1 से A10 तक में मौजूद केवल संख्याओं की गिनती करता है)

  1. AVERAGE() – औसत (Average) निकालने के लिए
    सिंटेक्स : =AVERAGE(range)
    उदाहरण : =AVERAGE(A1:A5) (A1 से A5 तक के सभी मानों का औसत निकालता है)

 

प्रश्न 5 – विभिन्न प्रकार के चार्ट को एक लाइन में बताएं।

उत्तर – चार्ट के विभिन्न प्रकार –

  1. Bar Chart – डेटा को क्षैतिज/ऊर्ध्वाधर बार के रूप में दिखाता है।
  2. Column Chart – स्तंभों (Columns) के माध्यम से श्रेणियों की तुलना करता है।
  3. Line Chart – समय के साथ डेटा में होने वाले बदलाव (Trend) को लाइन द्वारा दिखाता है।
  4. Pie Chart – पूरे डेटा में प्रत्येक हिस्से का प्रतिशत योगदान दिखाता है।
  5. Area Chart – लाइन चार्ट जैसा है, लेकिन क्षेत्र भरा हुआ दिखाता है।
  6. Scatter Chart (XY Chart) – दो चर (Variables) के बीच संबंध दिखाता है।
  7. Doughnut Chart – Pie Chart जैसा है, लेकिन बीच में खाली स्थान होता है।

 

प्रश्न 6 – एक स्प्रेडशीट पैकेज में चार्ट के किसी भी पांच घटकों को नाम दें और समझाएं।

उत्तर – स्प्रेडशीट पैकेज में चार्ट के पांच घटक –

  1. Chart Title (चार्ट शीर्षक) – यह चार्ट के ऊपर दिखाई देता है और बताता है कि चार्ट किस डेटा का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
  2. Axis (X-axis और Y-axis)
  • X-axis क्षैतिज (Horizontal) रेखा है जो श्रेणियों (Categories) को दिखाती है।
  • Y-axis ऊर्ध्वाधर (Vertical) रेखा है जो मान (Values) दिखाती है।
  1. Data Series (डेटा सीरीज़) – यह चार्ट में दिखाई देने वाली वास्तविक डेटा की लाइनों, बारों या स्लाइसों का समूह होता है।
  2. Legend (लीजेंड) – लीजेंड चार्ट में दिखाए गए विभिन्न रंगों या पैटर्न का अर्थ बताता है, ताकि पता चल सके कि कौन सा रंग कौन-सा डेटा दर्शा रहा है।
  3. Gridlines (ग्रिडलाइन) – ग्रिडलाइन चार्ट में हल्की रेखाएँ होती हैं जो मानों को पढ़ने और तुलना करने में सहायता करती हैं।

 

प्रश्न 7 – निम्न को समझाइए

  1. 1. सेल 2. सेल एड्रेस             3. रो और कॉलम                      4. एक्टिव सेल

उत्तर

  1. सेल (Cell)
    स्प्रैडशीट में रो (Row) और कॉलम (Column) के मिलने से जो छोटा बॉक्स बनता है उसे सेल कहते हैं। इसमें डेटा या मान दर्ज किया जाता है।
    उदाहरण: A1, B2
  2. सेल एड्रेस (Cell Address)
    किसी सेल की पहचान को सेल एड्रेस कहा जाता है। यह कॉलम के अक्षर और रो की संख्या से मिलकर बनता है।
    उदाहरण: A1, C5, D10
  3. रो और कॉलम (Row and Column)
  • रो (Row) – स्प्रैडशीट में क्षैतिज (Horizontal) पंक्तियों को रो कहते हैं। जैसे 1, 2, 3।
  • कॉलम (Column) – स्प्रैडशीट में ऊर्ध्वाधर (Vertical) स्तंभों को कॉलम कहते हैं। जैसे A, B, C।
  1. एक्टिव सेल (Active Cell)
    वह सेल जिसमें वर्तमान में कर्सर होता है और जिसमें हम डेटा टाइप करते हैं, उसे एक्टिव सेल कहते हैं।
    यह आमतौर पर मोटी बॉर्डर से दिखाई देता है

Ganesh Chourasiya

Ganesh Chourasiya is the Founder of Vocational IT, an online learning platform dedicated to vocational education and IT-ITeS skills. With 8+ years of teaching experience and 5,000+ students trained, he specializes in creating easy-to-understand study materials, online courses, practice tests, and career-focused content for vocational students. His goal is to empower learners with practical skills and industry-relevant knowledge, helping them succeed in academics and future careers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker