Rojgar Koushal9th Rojgar koushal

Sanchar ka mahatv | इकाई 1 – सत्र 1 – संचार का महत्त्व | Important Question Answer

इस ब्लॉग में हमने कक्षा 9वीं के रोजगार कौशल की इकाई 1 के सत्र 1 – संचार का महत्त्व (Sanchar ka mahatv) के सभी जरुरी प्रश्नों के बारे में बताया है।

इकाई 1 – संचार कौशल

सत्र 1 – संचार का महत्त्व (sanchar ka mahatv)


प्रश्न 1   – संचार क्या है? संचार के महत्त्व को समझाइए –

उत्तर संचार – संचार (Communication) शब्द लैटिन शब्द कम्युनिकेयर (Communicare) से लिया गया है जिसका अर्थ है सूचनाओं का आदान-प्रदान करना। संचार दो या दो से अधिक व्यक्तियों अथवा समूहों के बीच विचारों, भावनाओं,सूचनाओं या संदेशों को साझा करने की एक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य आपसी समझ बनाना होता है।

संचार का महत्व (Importance of communication) –

स्पष्ट और प्रभावी संचार किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। संचार विचारों, भावनाओं और जानकारियों के आदान-प्रदान करने की आपकी क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।


प्रश्न 2   – संचार के तत्व को समझाइए –

उत्तर – संचार के प्रमुख तत्व (Elements of Communication):

  1. प्रेषक (Sender) – जो संदेश भेजता है।
  2. संदेश (Message) – सन्देश जो जानकारी भेजने या पूछने के लिए भेजा जाता है।
  3. माध्यम (Medium) – संदेश भेजने का तरीका (जैसे बोलना, लिखना, इशारे, फोन इत्यादि)।
  4. प्राप्तकर्ता (Receiver) – जो संदेश प्राप्त करता है।
  5. प्रतिक्रिया (Feedback) – प्राप्तकर्ता द्वारा दी गई प्रतिक्रिया या उत्तर।

sanchar ke tatv sanchar chakr


प्रश्न 3   – संचार के स्वरूपों को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए –

अथवा

संचार में द्रष्टिकोण को प्रभावित करने वाले कारकों को लिखिए –          

उत्तर – कभी – कभी, हम उन बाधाओं के कारण स्पष्ट रूप से संचार नहीं कर पाते हैं जो हमें संदेशों का आदान-प्रदान करने अथवा समझने से रोकते हैं।

संचार के स्वरूपों को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैं –

Vocational IT Courses

कारक

कारक किस प्रकार से बाधक हो सकते हैं

उदाहरण

भाषा (Language)

भाषा संचार की सबसे बड़ी बाधा बन सकती है जब गलत शब्दों का प्रयोग, अपरिचित भाषा, या संदेश में स्पष्टता और विवरण की कमी हो।

यदि कोई भारतीय केवल हिंदी जानता है और दूसरा चाइनीज केवल मंदारिन, तो वे एक-दूसरे से प्रभावी संचार नहीं कर पायेंगे।

दृश्य अनुभूति

(Visual Perception)

यह मस्तिष्क की वह क्षमता है जिसके द्वारा हम आंखों से देखी गई चीजों का अर्थ निकालते हैं।

अधूरे बनाए गए चित्रों को दृश्य अनुभूति के साथ बनाना जबकि वे कुछ और हो सकते थे।

पूर्व अनुभव

(Past Experience)

हमारे पुराने अनुभव भी संचार को प्रभावित करते हैं।

इस दुकानदार ने पिछली बार मुझे ठगा था, अब मैं सतर्क रहूंगा।

पूर्वधारणा (Prejudice)

पूर्वधारणा का मतलब होता है किसी व्यक्ति, स्थिति या समूह के बारे में पहले से ही एक नकारात्मक या पक्षपाती सोच बना लेना

“कक्षा में कोई मुझे पसंद नहीं करता”, किसी को सार्वजनिक रूप से बोलने या अपने विचार साझा करने से रोक सकती है।

भावनाएं

(Feelings)

मन की स्थिति या भावनाएं संचार में बाधा बन सकती हैं।

मुझे अच्छा नहीं लग रहा, इसलिए मैं किसी से बात नहीं करना चाहता।

पर्यावरण (Environment)

बाहरी वातावरण जैसे शोर या भीड़ भी प्रभावी संचार में रुकावट डालते हैं।

ऐसे कार्यक्रम जहां पर ऑकेस्ट्रा द्वारा तेज संगीत बजाया जा रहा हो आप अपने मित्र से ठीक से बात नहीं कर सकते।

व्यक्तिगत कारक (Personal Factors)

हर व्यक्ति की सोचने की शैली, भावनाएं और आदतें भी संचार को प्रभावित करती हैं।

आत्मविश्वास की कमी या डर के कारण व्यक्ति खुलकर अपनी बात नहीं रख पाता।

संस्कृति

(Culture)

संकेत और इशारे विभिन्न संस्कृतियों में अलग-अलग अर्थ रखते हैं।

अंगूठा दिखाना कुछ लोगों के लिए “शाबाश” हो सकता है, वहीं अन्य संस्कृति में यह अपमानजनक माना जाता है।

sanchar ka mahatv


प्रश्न 4   – प्रभावी संचार के 7C को समझाइए –

अथवा

प्रभावी संचार क्या है? संचार को प्रभावी बनाने के कौन कौन से तरीके हैं? समझाइए –

उत्तर –   प्रभावी संचार तभी संभव है जब हम व्यावहारिक संचार कौशल के मूलभूत सिद्धांतों का पालन करें। इन सिद्धांतों को संक्षेप में “7C” कहा जाता है।

प्रभावी संचार के 7C –

Clear (स्पष्ट)

आप जो कहना चाहते हैं, वह स्पष्ट और सीधे शब्दों में कहें। भ्रम की स्थिति न हो।

Concise (संक्षिप्त)

अनावश्यक शब्दों से बचें। केवल वही बात कहें जो जरूरी हो।

Concrete (यथार्थपूर्ण)

तथ्यात्मक और ठोस शब्दों व उदाहरणों का प्रयोग करें जिससे संदेश मजबूत हो।

Correct (ठीक)

शुद्ध भाषा, सही वर्तनी और व्याकरण का प्रयोग करें।

Coherent (सुसंगत)

आपके शब्दों का अर्थ होना चाहिए और मुख्य विषय से संबंधित होना चाहिए।

Complete (पूर्ण)

आपके संदेश में सभी आवश्यक जानकारी होनी चाहिए।

Courteous (शिष्ट)

भाषा में विनम्रता, सम्मान और ईमानदारी हो।

sanchar ka mahatv


प्रश्न 5   – निम्नलिखित का एक उदाहरण दें –

1. स्पष्ट संचार (Clear Communication)  2. पूर्ण संचार (Complete Communication)

उत्तर – स्पष्ट संचार (Clear Communication) और पूर्ण संचार (Complete Communication) का अर्थ और उदाहरण

स्पष्ट संचार (Clear Communication) – आप जो कहना चाहते हैं, उसे सरल, सीधी और स्पष्ट भाषा में कहना, ताकि सामने वाला व्यक्ति बिना किसी भ्रम के उसे सही तरीके से समझ सके।

उदाहरण: कृपया वह रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक ईमेल पर भेज दें।

पूर्ण संचार (Complete Communication) – संदेश में वह सारी जानकारी शामिल हो, जो सामने वाले को निर्णय लेने या कार्रवाई करने के लिए आवश्यक हो। कोई भी जरूरी बात न छूटे।

उदाहरण: हमारी मीटिंग कल, दिनांक 6 जून को दोपहर 2 बजे Zoom पर होगी। लिंक और एजेंडा मेल से भेज दिया गया है।

sanchar ka mahatv


sanchar ka mahatv के इस ब्लॉग में आपको सभी महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर बताये गए हैं। आपको इनमे से (संचार क्या है? संचार के महत्त्व (sanchar ka mahatv) को समझाइए, संचार के स्वरूपों को प्रभावित करने वाले कारक, प्रभावी संचार के 7C) इन तीनों प्रश्नों को परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार करेंगे। 

sanchar ka mahatv

वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तैयारी के लिए आप हमारे एप्लीकेशन – Vocational IT – Digital Learning Platform को प्ले स्टोर से Install कर सकते हैं।

sanchar ka mahatv sanchar ka mahatv


📢 Stay Connected with Us!

आपका करियर डिजिटल बना रहे – इसके लिए जुड़े रहिए हमारे साथ!

📱 Follow Us on Instagram & Facebook
हर दिन पाएं IT Tips, Vocational Skills, Career Guidance और Motivational पोस्ट्स – वो भी बिल्कुल आसान भाषा में!

🔗 Instagram पर हमें फॉलो करें  
🔗 Facebook पेज हमें फॉलो करें

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर हमारे IT-ITeS के WhatsApp ग्रुप में जुड़ें:

9th IT whatsapp group

कक्षा 9वीं (Session 2025-2026)

WhatsApp चैनल फॉलो करें

🎯 Learn More. Grow Faster. Be Future-Ready.


📘 आपने अभी तक सीखा:
इस Vocational IT ब्लॉग में आपने जाना – Sanchar Kya Hai, sanchar ka mahatv, Sanchar Chakra, और Sanchar ke Tatva जैसे जरूरी संचार संबंधी विषय।

🌟 अगले ब्लॉग सत्र 2 – स्व प्रबंधन कौशल में जानिए:
स्व -प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण जो आपके करियर और रोज़मर्रा की बातचीत में लाएंगे निखार।

📚 तब तक पढ़ते रहिए हमारे अन्य रोचक ब्लॉग्स – और सीखते रहिए नये-नये Vocational IT कौशल!

🔗 नीचे स्क्रॉल कीजिए और अपनी डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाइए!
#VocationalIT #DigitalSkills #CareerReady

Ganesh Chourasiya

Ganesh Chourasiya is the Founder of Vocational IT, an online learning platform dedicated to vocational education and IT-ITeS skills. With 8+ years of teaching experience and 5,000+ students trained, he specializes in creating easy-to-understand study materials, online courses, practice tests, and career-focused content for vocational students. His goal is to empower learners with practical skills and industry-relevant knowledge, helping them succeed in academics and future careers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker