9th IT9th IT Unit 1

Unit 1 – IT-ITeS udhyog ka parichay – 9th IT Important Question 2026

Unit 1 – IT-ITeS udhyog ka parichay – 9th IT Important Question 2026

आईटी यूनिट 1 – आईटी – आईटीईएस उद्योग का परिचय                  [कुल प्रश्न = 1, (7 अंक = 1) ]

 

प्रश्न 1 – आईटी और आईटीईएस शब्द से आप क्या समझते हैं? आईटी का किन किन क्षेत्रों में उपयोग हो रहा है? समझाइए

उत्तर – आईटी आईटी का पूरा नाम इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology) है। आईटी का अर्थ है सूचना का निर्माण, प्रबंधन, भंडारण और सूचनाओं का आदान प्रदान करना।

आईटीईएस : आईटीईएस (Information Technology enabled Service) वे सेवाएँ हैं जो आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) की मदद से प्रदान की जाती हैं, जैसे – कॉल सेंटर, बीपीओ, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, ई-गवर्नेंस आदि।

आईटी का उपयोग निम्न क्षेत्रों में हो रहा है –

  1. शिक्षा में – ऑनलाइन पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, ई-बुक्स और ई-लर्निंग।
  2. व्यापार में – ऑनलाइन खरीद-बिक्री (E-Commerce), स्टॉक और अकाउंट संभालने में।
  3. बैंकिंग में – एटीएम, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट।
  4. स्वास्थ्य सेवा में – मरीजों का रिकॉर्ड रखना, स्कैन/टेस्ट, सर्जरी और निदान।
  5. विज्ञान और इंजीनियरिंग में – CAD/CAM, रिसर्च, 3D मॉडल और स्पेस साइंस।
  6. सरकारी सेवाओं में – आधार कार्ड, रेलवे टिकट, पासपोर्ट, टैक्स भरना आदि।
  7. मनोरंजन में – ऑनलाइन गेम, मूवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया।

 

प्रश्न 2 – रोजमर्रा के जीवन में आईटी के उपयोग का उदाहरण दीजिये –

उत्तर – आईटी का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में हर जगह होता है जैसे

  1. शिक्षा में – आईटी की मदद से ऑनलाइन क्लास, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल लाइब्रेरी के ज़रिये विद्यार्थी कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं।
  2. बैंकिंग में – एटीएम, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की वजह से पैसे निकालना, जमा करना या ट्रांसफर करना बहुत आसान हो गया है।
  3. संचार में – ई-मेल, व्हाट्सएप, मैसेंजर और वीडियो कॉल के माध्यम से हम तुरंत किसी से भी जुड़ सकते हैं।
  4. खरीदारी में – ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स और डिजिटल भुगतान जैसे UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड ने खरीदारी को सुविधाजनक बना दिया है।
  5. मनोरंजन में – आईटी की मदद से हम मोबाइल, कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी पर फिल्में, गाने, गेम और ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं।
    उदाहरण: YouTube, Netflix आदि।

 

प्रश्न 3 – पुस्तकालयों में आईटी का उपयोग कैसे किया जाता है?

Vocational IT Courses

उत्तर – आजकल अधिकांश पुस्तकालय कंप्यूटरीकृत हो गए हैं। हर पुस्तक में बारकोड होता है, जिससे किताबों का रिकॉर्ड रखना और उनकी उपलब्धता जाँच पाना आसान हो जाता है। कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर की मदद से पुस्तकों को जारी (issue) करना और वापस लेना सरल हो गया है। इसके अलावा चुंबकीय पट्टी (magnetic strip) से पुस्तकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है जो की जिसे पुस्तक देने (borrow) से पहले निष्क्रिय (deactivate) कर दिया जाता है।

 

प्रश्न 4 – भारत सरकार की किसी भी 5 वेबसाइट की सूची बनाएं जो लोगों को आईटी सक्षम सेवाएं प्रदान करती हैं।

उत्तर – भारत सरकार की 5 प्रमुख वेबसाइटें निम्न हैं जो लोगों को आईटी सक्षम सेवाएँ प्रदान करती हैं –

  1. gov.in – यहाँ से हमें सभी सरकारी जानकारी और लिंक मिलते हैं।
  2. gov.in – आधार कार्ड बनवाने या सुधारने के लिए।
  3. gov.in – ऑनलाइन टैक्स भरने के लिए।
  4. gov.in – पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।

irctc.co.in – ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए।

Ganesh Chourasiya

Ganesh Chourasiya is the Founder of Vocational IT, an online learning platform dedicated to vocational education and IT-ITeS skills. With 8+ years of teaching experience and 5,000+ students trained, he specializes in creating easy-to-understand study materials, online courses, practice tests, and career-focused content for vocational students. His goal is to empower learners with practical skills and industry-relevant knowledge, helping them succeed in academics and future careers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker