Vocational Education10th ITLibre Office Writer (Advanced)

10th IT – Style ki categories – स्टाइल की श्रेणियां best explain

Style ki categories – स्टाइल की श्रेणियां 10th IT

LIBRE OFFICE WRITER एडवांस के पहले टॉपिक में हम Style ki categories – स्टाइल की श्रेणियां के बारे में जानेंगे। राइटर में कुल 6 Style ki categories हैं।

STYLE kya hai?

एक Style सभी फॉर्मेट संबंधी सूचनाओं का एक संग्रह है, जिसे आप सेव करना चाहते हैं और फिर डाक्यूमेंट्स पर अप्लाई करते हैं। किसी भी फॉन्ट पर स्टाइलिंग करना जैसे कि फॉन्ट का साइज, font-family, कलर आदि अप्लाई करना।

How to apply Style (स्टाइल कैसे अप्लाई करते हैं)

किसी डॉक्यूमेंट में स्टाइल अप्लाई करने के निम्न तरीके हैं।

  • PRE-DEFINED STYLE अप्लाई करना।
  • PRE-DEFINED STYLE को edit करके अप्लाई करना।
  • New Style Create करना।

PRE-DEFINED STYLE अप्लाई करना

PRE-DEFINED STYLE का मतलब राइटर में पहले से बनी हुई Style का उपयोग करना। PRE-DEFINED STYLE अप्लाई करने के लिए स्टाइल मेनू या फिर स्टाइल सेक्शन से अपने अनुसार स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।

PRE DEFINED STYLE

PRE-DEFINED STYLE को edit करके अप्लाई करना

PRE-DEFINED STYLE को edit करके अप्लाई करने के लिए हमारे पास दो विकल्प हैं –

  1. Style Menu में जाकर Edit Style ऑप्शन का चयन करें। इसके लिए पहले से ही किसी स्टाइल को सेलेक्ट रहना चाहिए।
  2. Style Section से किसी भी स्टाइल का चयन कर उस पर राइट क्लिक करें तथा Edit Style ऑप्शन का चयन करें।




 

New Style Create करना

New Style बनाने के लिए Style Menu में जाकर NEw Style from Selection ऑप्शन का चयन करें। इसके लिए आप शॉर्टकट की SHIFT+ F11 का भी उपयोग कर सकते हैं।

edit style window

Style ki categories – स्टाइल की श्रेणियां

  1. Page (पेज)
  2. Paragraph (पैराग्राफ)
  3. Character (करैक्टर)
  4. Frame (फ्रेम)
  5. Table (टेबल)
  6. List (लिस्ट)

style categories image

PAGE

राइटर में सभी डॉक्यूमेंट Page पर आधारित होते हैं इसलिए उन्हें फॉर्मेट करने के लिए Page style का उपयोग किया जाता है। Page style में पेज साइज, मार्जिन, Header एवं Footer, Endnote एवं Footnote, बॉर्डर और बैकग्राउंड जैसे पेज लेआउट होते हैं।

PARAGRAPH

पैराग्राफ फॉर्मेटिंग में Tab stop, Text Alignment, Line Space आदि शामिल है। आमतौर पर इसमें कैरेक्टर स्टाइलिंग विशेषताएं भी शामिल होती हैं।

CHARACTER

Character style text का रंग, text का size बदलने, text को highlight करने, उस पर जोर देने की सुविधा देता है। Character style का उपयोग किसी एक कैरेक्टर को फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। जैसे कि यदि हमें किसी पैराग्राफ में किसी एक शब्द को फॉर्मेट करना है तब हम कैरेक्टर स्टाइल का उपयोग करेंगे अन्यथा पूरे पैराग्राफ के लिए पैराग्राफ स्टाइल का उपयोग किया जाता है।

FRAME

फ्रेम का उपयोग करके एक डॉक्यूमेंट को सेक्शन में व्यवस्थित किया जा सकता है ताकि पेज के प्रत्येक सेक्शन में अलग-अलग डाटा इंसर्ट हो सके। सेक्शन से आशय एक ही पेज के अंदर अलग-अलग एरिया। फ्रेम स्टाइल अप्लाई करने से इसके साइज, पोजीशन, एरिया इंसर्ट करके एक फ्रेम को फॉर्मेट कर सकते हैं।

LIST

List-style का उपयोग विभिन्न प्रकार के नंबर या बुलेट को इंसर्ट करके लिस्ट को स्टाइल करने के लिए किया जाता है।

List basically दो प्रकार की होती हैं –

  1. Ordered List (numbers, alphabet)
  2. Unordered List (bulets, arrow, star)

TABLE

टेबल Style कैटेगरी में अलग-अलग टेक्स्ट या बॉर्डर रंग का उपयोग करके, टेबल को जोड़कर, टेबल के अंदर text-align करके, विभिन्न पैटर्न या टेक्स्ट रंग होने से टेबल को फॉर्मेट करने की सुविधा मिलती है। टेबल का उपयोग करके बड़ी मात्रा में जानकारी को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।

 

मुझे उम्मीद है कि आपने आज बहुत कुछ सीखा होगा तथा आपके बहुत सारे डाउट क्लियर हुए होंगे। यदि आपको और कोई भी डाउट है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं जल्दी आपके सवालों का उत्तर दूंगा। व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत IT-ITeS ट्रेड में Unit 1 Class 10th पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

VOCATIONAL IT YOUTUBE CHANNEL

FAQs

style kitne prakar ki hoti hai

style 6 prakar ki hoti hai.

  1. PAGE STYLE
  2. PARAGRAPH STYLE
  3. CHARACTER STYLE
  4. FRAME STYLE
  5. LIST STYLE
  6. TABLE STYLE

style ki kitni category hoti hai

style 6 prakar ki hoti hai.

  1. PAGE STYLE
  2. PARAGRAPH STYLE
  3. CHARACTER STYLE
  4. FRAME STYLE
  5. LIST STYLE
  6. TABLE STYLE

kya hum ek new style bana sakte hai?

YES

hum ek new style bana sakte hai. iske liye hame style menu se new style from selection option ka use krna hoga.

kya hum style ko delete kar sakte hai?

YES

hum ek style ko delete kar sakte hai. iske liye hame sidebar se style menu ko open karna hoga fir waha style ki list show hogi. aapko jis style ko delete krna hai us par right click krne par delete option ka use krna hoga.

writer me style ka use kyo kiya jata hai?

document ko stylish or attractive banane ke liye style ka upyog kiya jata hai.

hum ek style edit kar sakte hai. iske liye hame style menu se edit style  option ka use krna hoga.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.