9th IT9th IT Unit 5

9th IT Unit 5 – Digital Presentation – Important Question answer 2026

9th IT Unit 5 – Digital Presentation – Important Question answer 2026

 

आईटी यूनिट 5 – डिजिटल प्रेजेंटेशन             [कुल प्रश्न = 3 (3 अंक = 1, 5 अंक = 1, 7 अंक = 1) ]

 

प्रश्न 1 – एक अच्छी प्रेज़ेंटेशन की विशेषताएं लिखिए –

उत्तर – एक अच्छी प्रेज़ेंटेशन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  1. सरल और स्पष्ट सामग्री – प्रेज़ेंटेशन की भाषा आसान और समझने योग्य होनी चाहिए।
  2. आकर्षक डिज़ाइन – स्लाइड में सही रंग, फॉन्ट और लेआउट का उपयोग होना चाहिए।
  3. कम और महत्वपूर्ण जानकारी – प्रत्येक स्लाइड में केवल मुख्य बिंदु ही होने चाहिए।
  4. चित्र और चार्ट का उपयोग – विषय को बेहतर समझाने के लिए चित्र, ग्राफ और चार्ट का उपयोग करना चाहिए।
  5. सही क्रम में जानकारी – स्लाइडों में जानकारी क्रमबद्ध और व्यवस्थित होनी चाहिए।
  6. उचित एनीमेशन और ट्रांज़िशन – प्रेज़ेंटेशन को रोचक बनाने के लिए सीमित एनीमेशन और ट्रांज़िशन का उपयोग करना चाहिए।

 

प्रश्न 2 – प्रेज़ेंटेशन क्या है? एक प्रेज़ेंटेशन बनाने के चरण लिखिए –

उत्तर – प्रेज़ेंटेशन (Presentation) – प्रेज़ेंटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी विषय या जानकारी को स्लाइड्स के माध्यम से व्यवस्थित और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। इसमें टेक्स्ट, चित्र, चार्ट, ऑडियो और वीडियो का उपयोग किया जा सकता है।

प्रेज़ेंटेशन बनाने के चरण –

  1. कंप्यूटर में प्रेज़ेंटेशन सॉफ्टवेयर (LibreOffice Impress) खोलें।
  2. File Menu New पर क्लिक करें या New आइकन चुनें।
  3. आप चाहें तो Ctrl + N शॉर्टकट की का उपयोग करके नई प्रेज़ेंटेशन बना सकते हैं।
  4. नई स्लाइड में टेक्स्ट, चित्र, चार्ट आदि जोड़ें।
  5. आवश्यकतानुसार डिज़ाइन, एनीमेशन और ट्रांज़िशन लागू करें।
  6. अंत में प्रेज़ेंटेशन को Save (File Menu Save) करके प्रस्तुति के लिए उपयोग करें।

 

Vocational IT Courses

प्रश्न 3 – प्रेज़ेंटेशन बनाते समय शामिल किए जाने वाले संभावित मल्टीमीडिया सामग्रियों की सूची बनाएं।

उत्तर – प्रेज़ेंटेशन में उपयोग की जाने वाली मुख्य मल्टीमीडिया सामग्री निम्नलिखित हैं –

  1. टेक्स्ट (Text) – जानकारी और मुख्य बिंदु दिखाने के लिए।
  2. चित्र (Images/Pictures) – विषय को समझाने और स्लाइड को आकर्षक बनाने के लिए।
  3. ऑडियो और वीडियो (Audio & Video) – स्पष्टीकरण और डेमोंस्ट्रेशन के लिए।
  4. चार्ट/ग्राफ (Charts & Graphs) – डेटा और सांख्यिकी को स्पष्ट रूप में दिखाने के लिए।
  5. एनिमेशन और ट्रांज़िशन (Animations & Transitions) – स्लाइड को प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए।

 

 

प्रश्न 4 – प्रेज़ेंटेशन का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

उत्तर – प्रेज़ेंटेशन के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं –

  1. जानकारी को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करना – प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से जानकारी को स्पष्ट और आकर्षक तरीके से दिखाया जा सकता है।
  2. चित्र और चार्ट का उपयोग – इसमें चित्र, चार्ट, ग्राफ और मल्टीमीडिया के माध्यम से विषय को आसानी से समझाया जा सकता है।
  3. सामग्री का व्यवस्थित प्रदर्शन – जानकारी स्लाइडों में क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत होती है, जिससे समझना आसान हो जाता है।
  4. संपादन में सरलता – प्रेज़ेंटेशन को आसानी से संपादित (Edit) करके दोबारा उपयोग किया जा सकता है।
  5. समय की बचत – प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से कम समय में अधिक जानकारी प्रभावी ढंग से दी जा सकती है।
  6. शिक्षा और प्रशिक्षण में उपयोगी – इसका उपयोग स्कूल, कॉलेज, मीटिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रभावी ढंग से जानकारी देने के लिए किया जाता है।

 

प्रश्न 5 – स्लाइड में चार्ट इंसर्ट करने के लिए चरणों को लिखें।

उत्तर – स्लाइड में चार्ट इंसर्ट करने के लिए चरण –

  1. अपनी प्रेज़ेंटेशन खोलें और वह स्लाइड चुनें जहाँ चार्ट जोड़ना है।
  2. मेन्यू बार में Insert पर क्लिक करें।
  3. सूची से Chart विकल्प चुनें।
  4. स्लाइड में एक डिफ़ॉल्ट चार्ट दिखाई देगा।
  5. चार्ट पर डबल-क्लिक करें और अपनी आवश्यकता अनुसार Data Table में डेटा बदलें।
  6. चार्ट का प्रकार बदलने के लिए Chart Type विकल्प चुनें (Bar, Pie, Line आदि)।
  7. चार्ट को स्लाइड पर खींचकर उचित स्थान पर रखें।

 

प्रश्न 6 – प्रेज़ेंटेशन के पांच व्यू क्या हैं?

उत्तर – प्रेज़ेंटेशन के पाँच व्यू निम्न हैं –

  1. Normal View – स्लाइड को एडिट और डिजाइन करने के लिए उपयोग होता है।
  2. Outline View – स्लाइड के सभी टेक्स्ट को रूपरेखा (Outline) के रूप में दिखाता है।
  3. Notes View – स्लाइड के साथ प्रेज़ेंटर नोट्स जोड़ने और देखने के लिए।
  4. Slide Sorter View – सभी स्लाइड्स को थंबनेल रूप में दिखाकर उन्हें व्यवस्थित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  5. Slide Master View – पूरी प्रस्तुति के डिजाइन, लेआउट और फॉर्मेट को नियंत्रित करता है।

 

 

 

प्रश्न 7 – स्लाइड में चित्र या ऑब्जेक्ट को एड करने के लिए क्या कदम हैं?

उत्तर – स्लाइड में चित्र (Image) जोड़ने के चरण –

  1. इम्प्रेस में स्लाइड खोलें।
  2. Insert मेन्यू पर क्लिक करें।
  3. विकल्पों में से Image चुनें।
  4. कंप्यूटर से इच्छित चित्र चुनें।
  5. Open पर क्लिक करें – चित्र स्लाइड में आ जाएगा।

स्लाइड में ऑब्जेक्ट (Object) जोड़ने के चरण –

  1. स्लाइड पर जाएँ और Insert मेन्यू पर क्लिक करें।
  2. अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑब्जेक्ट चुनें, जैसे –
  • Table
  • Chart
  • Shape
  • Audio/Video
  • OLE Object

चयन करने के बाद आवश्यक सेटिंग करें।

Ganesh Chourasiya

Hi, I’m Ganesh Chourasiya, founder of Vocational IT and a passionate Vocational Trainer with 7+ years of experience. Over the years, I’ve trained 3000+ students in IT-ITES skills, helping them gain practical knowledge and career confidence. My mission through Vocational IT is to make IT education simple, career-focused, and accessible for every learner.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker